लखनऊ :
दस हजार रुपए का इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार,भेजे गए जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विकासनगर पुलिस टीम ने 10 हज़ार रुपये के दो इनामिया गैंगस्टर बदमाश रोहित कनौजिया उर्फ रोहित और अंकुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही. है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना विकास नगर
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह द्वारा उच्चाधिकारीगण से अनुमोदन के उपरान्त दिनाँक 21.06.2025 को गैंगलीडर राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू छपरी व गैंग सदस्य इन्द्र कुमार, शव्य श्रीवास्तव उर्फ राहुल श्रीवास्तव उर्फ राहुल बाबा, अंकुल वर्मा एवं रोहित कनौजिया के विरूद्ध अपराध संख्या 85/2025 धारा 2 (ख) (एक) (ग्यारह)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना विकासनगर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियोग उपरोक्त में 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिसके क्रम में थाना विकासनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 13.07.2025 को अंकुल वर्मा उम्र लगभग -28 वर्ष पुत्र ज्वाला प्रसाद नि० ग्राम कबीरपुर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को फैजाबाद रोड-किसान पथ इन्दिरा नहर पुल के ऊपर सड़क किनारे थाना क्षेत्र बीबीडी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त रोहित कनौजिया उर्फ रोहित गणेश कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र गनेश प्रसाद उर्फ गणेश कुमार नि० सठवारा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को थाना विकासनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अलीगंज मे स्थित वासले ड्राई क्लीनिंग शाप निकट अल्कापुरी तिराहा से दिनाँक 14.07.2025 को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए जिला कारागार लखनऊ निरूद्ध किया गया।
02-मॉडस ऑपरेंडी:-
अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर लोगों के साथ लूट पाट डकैती करते हुए भय, डर और संत्रास पैदा किया गया है।
03-अभियुक्त का विवरण/नाम पता-
01-अंकुल वर्मा उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र ज्वाला प्रसाद नि० ग्राम कबीरपुर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
02-रोहित कनौजिया उर्फ रोहित गणेश कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र गनेश प्रसाद उर्फ गणेश कुमार नि० सठवारा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
04- अभियुक्त अंकुल वर्मा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
(1) अपराध संख्या 393/2020 धारा 406/420 भादवि, थाना गाजीपुर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
(2) अपराध संख्या 721/2020 धारा 379/411/420 भादवि थाना गोमतीनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
(3) अपराध संख्या 575/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना गोसाईगंज, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
05- अभियुक्त रोहित कनौजिया उर्फ रोहित गणेश कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
(1) अपराध संख्या 393/2020 धारा 406/420 भादवि, थाना गाजीपुर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
06-अनावरित अभियोग का विवरण-
(1) अपराध संख्या 85/2025 धारा 2 (ख) (एक) (ग्यारह)/3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना विकासनगर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
07-गिरफ्तार करने वाली थाना विकासनगर की पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह
2. उ0नि0 भानु प्रताप सिंह, बीट प्रभारी लेखराज पन्ना,
3. उ0नि0 विकुल मावी
4. मुख्य आरक्षी ऋषि कुमार तिवारी
5. आरक्षी राघवेन्द्र यादव
6. आरक्षी रामचन्द्रजी