लखनऊ :
दामाद ने ससुराल पहुंचकर सास-ससुर की हत्या।
◆देखाने वालो का कांप गया रुह, आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग क्षेत्र विजय खेड़ा पूर्व गढ़ी कनौरा में बुधवार की रात एक सनकी दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपने सास और ससुर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घर मे चीख -पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुची पुलिस ने घायल दम्पति को अस्पताल पहुचाया जहाँ डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह व्यक्ति बातचीत के लिए ससुराल गया हुआ था।
विस्तार :
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना आलमबाग क्षेत्र विजय खेड़ा पूर्व गढ़ी कनौरा में रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त 75 अनंत राम अपनी पत्नी आशा देवी उम्र 73 वर्ष के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी। शादी के बाद से शिक्षिका पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में मायके चली आयी थीं।
◆हत्या के इरादे से आया था, साथ में लाया था चाकू।
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आया था। यही वजह है कि वह बैग में चाकू लेकर पहुंचा था। वह मौके की तलाश में था और कहासुनी होते ही उसने बैग से चाकू निकालकर हमला बोल दिया। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी कोई काम नहीं करता है ऊपर से शराब का आदी है।
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी। शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में मायके आ गई थीं। बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा। पत्नी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से परेशान पूनम ने बात करने से मना कर दिया। इस पर वह दबाव बनाने लगा और पूनम की पिटाई कर दी। अनंत राम और आशा ने जगदीप को रोका तो वह गुस्सा गया। इसके बाद आरोपी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अनंत राम और आशा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।