गुरुवार, 31 जुलाई 2025

लखनऊ :नाबालिग अपहरण आरोपी को शरण देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार।|Lucknow:Police arrested the woman who gave shelter to the minor kidnapping accused.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नाबालिग अपहरण आरोपी को शरण देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गोमती नगर
थाना पुलिस टीम ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को शरण देने वाली महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार दिनांक 14.02.2025 को नाबालिग पुत्री के गुमशुदा हो जाने के सम्बंध मे मिली तहरीर के आधार पर थाना गोमतीनगर पर मु0अ0सं0-54/2025 धारा 137(2) BNS थाना गोमतीनगर लखनऊ पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्रीमती कंचन तिवारी को सुपुर्द हुयी थी। दौराने विवेचना धारा 65(1)/87/115(2)/142 बीएनएस व 3/4, 16/17 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी हुयी थी।
आज दिनांक 31.07.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रही अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी सुरागरसी की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता लक्ष्मी कुमारी पत्नी रामसूरत पुत्री धर्मराज नि० मूल पता - बोजा नवाबगंज बोजा मानपुर बाराबंकी, हाल पता आदर्शनगर मंदिर के पास आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त की पीडिता की बरामदगी पूर्व में की जा चुकी है। मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर दिनांक 30.03.2025 को जेल भेजा जा चुका है।
अभियुक्ता उपरोक्त मुख्य अभियुक्त विष्णु की बहन है। अभियुक्ता द्वारा अपने भाई विष्णु (गिरफ्तार) व उसके साथ आयी लड़की (पीडिता) को आश्रय दिया था। तथा दोनो को कुछ दिन अपने घर पर ही आश्रय दिया था। अभियुक्ता लक्ष्मी कुमारी उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 142/115(2) बीएनएस व धारा 16/17 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
1- लक्ष्मी कुमारी पत्नी रामसूरत पुत्री धर्मराज नि० मूल पता बोजा नवाबगंज बोजा मानपुर बाराबंकी, हाल पता -
आदर्शनगर मंदिर के पास आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष
03- गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर लखनऊ
2- म0उ0नि0 श्रीमती कंचन तिवारी
3- म0का0 अमृता सिंह
4- म0का0 टीना रानी