शनिवार, 5 जुलाई 2025

गोण्डा- सरयू नहर में डूबे युवक का कई घंटे बाद मिला शव, घर मे मचा कोहराम

शेयर करें:
गोण्डा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियानी पाठक गांव के पास स्थित सरयू नहर में शुक्रवार को एक युवक के डूबने की घटना सामने आई थी। एसडीआरएफ की टीम ने 15 घंटे के बाद कड़ी मशक्कत कर शनिवार दोपहर को युवक का शव नहर से बरामद किया। मृतक विनोद पासवान (35) तेलियानी पाठक गांव के निवासी थे। वह बराराय गांव में राजू सिंह के आटा चक्की पर काम करते थे। शुक्रवार सुबह विनोद साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने सरयू नहर के पुल पर विनोद की साइकिल, चप्पल और कपड़े देखे, जिससे विनोद के नहर में डूबने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन पानी का अधिक बहाव होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार दोपहर बाद शव को नहर से बरामद किया। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।