मंगलवार, 8 जुलाई 2025

अम्बेडकरनगर :वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत।। ||Ambedkar Nagar : Vamasarthi Police Family Welfare rewarded meritorious children.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत।। 
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर पुलिस लाईन मे सोमवार को वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रादन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ट्विंकल झा पत्नी पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अध्यक्षा वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर  जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस मे सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों के उन मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश वामासारथी पुलिस फैमली वेलफेयर जो पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित संगठन है ने इस पहल के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया। इस समारोह में ट्विंकल झा अध्यक्षा वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर अम्बेडकरनगर द्वारा उन बच्चों को नकद पुरस्कार (कैश प्राइज) प्रदान किए गए, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके परिवारों का भी उत्साहवर्धन हो और वे अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस करें।ट्विंकल झा ने अपने संबोधन में कहा, "पुलिस कर्मियों के बच्चे न केवल अपने माता-पिता की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल हैं, बल्कि अपनी मेहनत और प्रतिभा से समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रहे हैं। इन मेधावी बच्चों की उपलब्धियां हमें गौरवान्वित करती हैं। वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर ऐसे प्रयासों के माध्यम से पुलिस परिवारों के बच्चों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।