लखनऊ :
युवक ने ससुराल पहुंचकर ससुर समेत पत्नी को पीटा,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र लौंग खेड़ा तेलीबाग मे एक युवक अपने साथियों के साथ पहुचकर घर मे घुसकर बुजुर्ग ससुर समेत पत्नी की जमकर पीटाई कर भाग गया।
ससुराली जनो कीई प्रताड़ना परेशान महिला अपने बच्चों के साथ मायके मे रही है।
घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने छानबीन कर मिली तहरीर के आधार पर आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पीडित रामचन्द्र पाल निवासी लौंगा खेड़ा खरिका थाना-पी जी आई लखनऊ निवासी की पुत्री सोनिका पाल की शादी दिनांक -22/02/2012 को अरविन्द पाल पुत्र राम पाल पाल निवासी आलमनगर रोड पत्थर कट्टा राजाजीपुरम लखनऊ के साथ हुई थी।
सोनिका पाल का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग पूरी न करने पर मारते पीते थे। सब सहती रही इसी बी दो बच्चे भी हो गए लेकिन ससुराली जनो मे कोई परिवर्तन नही हुआ मजबूर ह़कर बच्चों को लेकर मायके मे रहने लगी।
पीडिता की तहरीर के अनुसार 07/06/2026 लगभग 11:20 बजे दिन में प्रार्थिनी के पिता के घर स्थित लौंगा खेड़ा खरिका लखनऊ में द्वारिका प्रसाद निवासी लौगा खेड़ा, खरिका लखनऊ के साथ राम पाल पाल (ससुर) अरविन्द पाल प्रार्थिनी के पति निवासी 263 आलमनगर पत्थर कट्टा राजाजीपुरम लखनऊ एवं कैलाश पाल व शिव कुमार व बबलू पाल निवासी राजाजीपुरम लखनऊ एक राय होकर आये और द्वारिका पाल ने गेट खटखटाया तो मेरे पिताजी रामचन्द्र पाल निकले तो तुरंत इन लोगों ने मिलकर मेरे पिताजी को लात घूसों से मारना -पीटना शुरू कर दिया और जब मेरे पिताजी ने बचाओं-बचाओ की आवाज लगाई तो मैं प्रार्थिनी गेट पर आयी और मुझे भी इन लोगों ने बुरी तरीके से मारा-पीटा जिससे मुझे काफी अन्दरूनी चोटें आयी है। तथा अरविन्द पाल ने मेरे पेट में लात भी मार दिया है और बेटे को तो पैर में चोट लग गई है तथा रामपाल पाल ने आज भी मेरे पिताजी को जान से मार देने की धमकी दी है। और जब मुहल्ले के अन्य लोग इकट्ठा होने लगे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घर मे घुसकर जान से मारने की नियत से आए थे। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी ।
फिलहाल पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर पति समेत आधा दर्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)