लखनऊ :
इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से मां बेटी को भेजा अश्लील मैसेज रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम आई पर फेक आईडी द्वारा उसे और उसकी बेटी को अश्लील मैसेज भेज परेशान करने एवं आईडी ब्लाक करने पर दोस्तो को मैसेज भेज मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा शिकायत की है।
विस्तार :
इस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार उनके इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से पिछले दो महीने से उनके सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम द्वारा कभी फोन कर के कभी अश्लील मैसेज उन्हें भेज परेशान किया जा रहा है। जब उन्होंने उस आईडी को ब्लाक किया तो आरोपित ने पंजाब में रह रही उनकी बेटी के आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने लगा उनकी बेटी ने जब आईडी ब्लाक कर दिया तो सेंडर बेटी के परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने लगा जिससे उनकी काफी बदनामी हो गई।उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी तनाव में है। महिला की शिकायत पर आशियाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)