ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : दबंग लेडीज ने साथियों के साथ घर मे घुसकर की मारपीट कर घर मे जड़ा ताला।।||Lucknow : Dabang ladies along with their friends entered the house, beat up the people and locked the house.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
दबंग लेडीज ने साथियों के साथ घर मे घुसकर की मारपीट कर घर मे जड़ा ताला।।
◆स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर की नारेबाजी।
दो टूक :लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाली पीड़ित महिला के घर पर मंगलवार पूर्वाह्न पड़ोस में रहने वाली महिला ने मकान पर कब्जे की नीयत से अपने दर्जनों सहयोगियों संग धावा बोल घर में घुस तोड़फोड़ करते हुए महिला की पिटाई कर घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया । पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस से कोई मदद न मिलता देख पीडिता ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई । महिला के समर्थन में उतरे स्थानीय व समाजसेवी संगठनों के लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर मिलीभगत का आरोप लगा चौकी का घेराव करते हुए पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । लोगों का गुस्सा देख हरकत में आई स्थानीय पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपित महिला समेत उसके दर्जनों समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र बंगला बाजार पानी टंकी निकट भाई और भतीजे के साथ रहने वाली आरती वर्मा पत्नी संतोष कुमार वर्मा की माने तो उसके पुस्तैनी मकान है जो कि उसके स्वर्गीय पिता प्रेमनाथ प्रजापति के नाम पर है । पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली आशिया बानो ने उसके नशेड़ी भाई विष्णु को अपने जाल में फंसा कर धोखे से मकान का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया । मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने आपत्ति दर्ज कराते हुए वर्ष 2023 में अदालत में मुकदमा दाखिल कर दिया, जो कि अदालत में विचाराधीन है । मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद भी आशिया बानो कई बार मकान पर कब्जे का असफल प्रयास किया । मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आशिया बानो अपने लगभग दो दर्जन से अधिक समर्थकों संग आई और मकान के पिछले हिस्से में तोड़फोड़ कर घर में दाखिल होकर मारपीट करते हुए उन्हें खींच कर घर के बाहर निकाल दिया और घर में रखा सारा सामान बाहर फेंक मकान में ताला लगा दिया । पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी । मौके पर पहुंची पुलिस से कोई मदद न मिलता देख पीड़िता ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई । पीड़िता की मदद में उतरे कुछ स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठन के लोगों ने स्थानीय बंगला बाजार चौकी और थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की ।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आशिया बानो समेत करीब ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ धमकी समेत कब्जेदारी की शिकायत दी है । पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें