शुक्रवार, 6 जून 2025

गोण्डा- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारियों ने इटियाथोक ब्लाकक्षेत्र के ग्रामो मे किया कार्यक्रम, किसानों को मिली जानकारियां

शेयर करें:
गोण्डा- किसानों के हित मे भाजपा सरकार अनेक लाभकारी योजनाये चला रही है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इसी क्रम मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चुरिहारपुर गाँव मे कार्यक्रम करके किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों को जागरुक कर उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि और संकल्प अभियान 2025 के तहत चुरिहारपुर गांव में एक किसान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीएम मोदी द्वारा देश के कृषि क्षेत्र को विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप ढालने का आह्वान करता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने बताया कि किसानों को हर विभाग के पास अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कृषि, बागवानी, पशुपालन, भेड़, बकरी, मत्स्य पालन एवं खरीफ की फसल मक्का, बाजरा, ज्वार, धान के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। क़ृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम गोंडा के पशुपालन विभाग के डॉ अभिषेक मिश्र व कृषि अभियंत्रण विभाग के डॉ मिथिलेश झा ने किसानों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त करें, जैविक खेती, कृषि यंत्रों का उपयोग, पशुपालन में आ रही दिक्कतों और उनमें रोगों और बीमारियों से निपटने के लिए किसानों को जानकारी दी गई। खाद एवं रसायनों का इस्तेमाल किसान भाई कैसे करें, इसके बारे में भी उनको बताया गया।
सहायक विकास अधिकारी ने बताया की शुक्रवार को ग्राम पंचायत चूरिहारपुर,  गोसेंद्रपुर, गजाधरपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दीनदयाल शोध संस्थान लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने किसानों को पशुपालन व वर्मी कंपोस्ट के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार झा ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण के विषय में बताया। भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक रनजीत सिंह गुर्जर एवं भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल कुमार तिवारी ने गन्ना के रोग कीट के निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक विपिन पटेल ने कृषकों को भूमि सुधार के बारे में जानकारी दिया। इनके द्वारा खेत तालाब योजना पर विस्तृत जानकारी किसानों को दिया गया।
     मौके मौके पर राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों ने विभाग के समस्त योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस दौरान तकनीकी सहायक अखिलेश प्रजापति, अंकित कुमार, रविंद्र सिंह, संदीप शुक्ला, अनिल चतुर्वेदी एवं अनेक कृषक मौजूद रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडे की रिपोर्ट।।