ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :फोरलेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण।||Ambedkar Nagar : DM inspected the progress of four-lane widening and bypass construction.|||अआअअआआ

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :
फोरलेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण।
।। ए के चतुर्वेदी।। 
दो टूक : अंबेडकरनगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने एन एच 135 ‘ए’ के जौनपुर अकबरपुर के खंड किमी 139–184.2 (पैकेज–3) के फोरलेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण से प्रभावित कृषकों/भु–स्वामियों से भूमि अर्जन के कार्यों की प्रगति का ( तहसील अकबरपुर एवं तहसील जलालपुर में भूमि अर्जन हेतु विभिन्न ग्रामों में लगाए गए कैंपों का भ्रमण कर) जायजा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील अकबरपुर के ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, सिंझौली, लोरपुर ताजन एवं चंदनपुर तथा तहसील जलालपुर के ग्राम पंचायत ताहापुर, मंसूरपुर, रुकूनपुर एवं टिकमनपुर आदि ग्राम पंचायतों में कैंपमोड में चल रहे भूस्वामियों से भूमि अर्जन के कार्यों के प्रगति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित लेखपाल, नायब तहसीलदार एवं अन्य कार्मिकों को लगाकर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रभावित भूस्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए भूस्वामियों की सहमत से उन्हें बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए भूमि अर्जन के कार्यों को तीव्रगति से किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित भू स्वामियों से भी वार्ता की गई। एनएच–135 ‘ए’ के उक्त कार्य से तहसील जलालपुर के 11 गाँव तथा तहसील अकबरपुर के 15 गांव प्रभावित हैं। तहसील जलालपुर व तहसील अकबरपुर में भूमि अर्जन का लगभग 60% कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान सभी कैंपों में भूमि अर्जन संबंधी कार्य संचालित पाया गया।इस दौरान संबंधित लेखपाल, नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें