शनिवार, 10 मई 2025

मऊ : महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।||Mau: Maharana Pratap Chetak horse race competition organized on the birth anniversary of Maharana Pratap.||

शेयर करें:
मऊ : 
महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव में शुक्रवार की शाम को महाराणा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।एवं महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हर साल की भांती इस वर्ष भी महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आये कुल 55 घोड़ा ने इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में मऊ जिले निखिल राय के घोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विस्तार :
शुक्रवार की शाम आयोजित महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष नुपुर अग्रवाल ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा का पट खोलकर महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर घुड़सवारों को झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में बलिया, आज़मगढ़,गाजीपुर,गोरखपुर, देवरिया , बिहार आदि जनपदों के 55 घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन भागों में बांटा गया जिसमें दो दाँत,नाकंद, पट्टा घोड़ों का दौड़ हुआ। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही। कुल पांच चक्र की प्रतियोगिता चली। नाकंद घुड़दौड़ प्रतियोगिता में निखिल राय मऊ (डान वास्को स्कूल)का घोड़ा प्रथम व शिवम् राय (नरही बलिया) का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा।दो दांत घुड़दौड़ प्रतियोगिता में (लिटिल फ्लावर स्कूल मऊ) का घोड़ा प्रथम व टुनटुन यादव (बड़ा गांव मऊ)का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। पट्ठा घोड़दौड़ प्रतियोगिता में अजय सिंह (बक्सर बिहार )का घोड़ा प्रथम स्थान व रणजीत सिंह गड़वार बलिया का घोडा़ दूसरा स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्राफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय व घोसी विधायक सुधाकर सिंह,भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि आज महाराणा प्रताप जी की जयंती है।देश भर में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप की वीर गाथा अमर है।इनकी वीर गाथा आज भी किस्से कहानियों में सुनाई जाती है।महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे जिन्हें दुश्मन सलाम करते थे।उनकी वीरता से भारत भूमि गौरवान्वित हुई है।यहां आकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनापन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक महेंद्र सिंह गोलू, बृजेश सिंह टेलू ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर,ब्लाक प्रमुख कोपागंज जय प्रकाश शाहनी,समाजसेवी अजय जायसवाल,सुभासपा नेता फागू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय,भौरव सिंह सूरज राय,अरविंद सिंह, रामप्रकाश सिंह,सदाशिव सिंह अभिषेक सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह अखिलेश सिंह, गोपाल सिंह,प्रदीप गुप्ता,संगम सिंह,चंदन वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन गुड्डू शर्मा व अध्यक्षता महेंद्र सिंह गोलू ने किया।
पुरस्कार लेते हुए चेतक सवार युवक।