शनिवार, 10 मई 2025

लखनऊ : दो बाइको की आमने सामने भीषण टक्कर दो की मौत,तीन घायल।||Lucknow: Two bikes collide head-on, two dead, three injured.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दो बाइको की आमने सामने भीषण टक्कर दो की मौत,तीन घायल।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के थाना इटौजा क्षेत्र महोना कस्बा किशुनपुर मार्ग कच्ची मजार के पास बीते शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में दो की मौत और तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को केजीएमयू ट्रामा सेण्टर पहुचाया जहाँ इलाज चल रहा है।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में यातायात नियमों का पालन न करने व लापरवाही से वाहन चलाने के चलते कई बार लोग बड़े सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं और जान गवा बैठते है।
इसकी बानगी बीते शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि देखने को मिला, जहां 2 बाइकों के बीच हुई आपसी टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। 
 पुलिस के अनुसार हादसा लखनऊ के थाना इटौजा क्षेत्र महोना कस्बे में इटौंजा-कुम्हरावां मार्ग पर कच्ची मजार के पास दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार इटौंजा के किशुनपुर निवासी 20 वर्षीय महेंद्र अपने मौसेरे भाई के साथ शुक्रवार रात में बाइक से परिचित की शादी में शामिल होने जा रहा था। रात 11 बजे वह इटौंजा किशुनपुर मार्ग पर कच्ची मजार के पास पहुंचा ही था तभी उनकी बाइक की सामने से आ रहे कटवारा निवासी 23 वर्षीय मोहित की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचने मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पांचों घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महेंद्र और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अकबरपुर निवासी आर्यन, किशुनपुर के हरिओम व एक अन्य साथी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी गई है। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं।
घायलों का विवरण।
 ◆आर्यन पुत्र राम चंद्र उम्र करीब 18 वर्ष
निवासी अकबरपुर थाना इटौंजा,लखनऊ- स्प्लेंडर बाइक पर सवार (ट्रामा सेंटर में इलाजरत)
◆ हरिओम पुत्र कामता उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर थाना इटौंजा,लखनऊ- राइडर मोटर साइकिल पर सवार( सौ शैय्या हॉस्पिटल में इलाजरत)
◆ बबली पुत्र टुन्ना उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर थाना इटौंजा, लखनऊ (मामूली चोट, घर पर चले गए हैं)
मृतकों का विवरण।
◆ मोहित पुत्र अज्ञात उम्र करीब 20 वर्ष (आर्यन उपरोक्त का मौसेरा भाई) निवासी ग्राम कठवारा थाना बीकेटी,लखनऊ (स्प्लेंडर पर सवार, ट्रामा सेंटर में मृत घोषित)
◆महेंद्र उर्फ टोमिट पुत्र सुरेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी किशनपुर, महोना, थाना इटौंजा लखनऊ (सौ शैय्या हॉस्पिटल में मृत घोषित)