लखनऊ:
एम.ए.सी.टी बार एसोसिएशन लखनऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।।
।। संवाददाता:- मंदीप ज़ीनवाल।।
दो टूक : लखनऊ एम.ए. सी.टी बार एसोसिएशन लखनऊ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मोती महल परिसर राणा प्रताप मार्ग हजरतगंज लखनऊ में हुआ। मुख्य अतिथि मा. दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि मा. अपर्णा यादव उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री अवनीश दीक्षित भी मौजूद रहे। अध्यक्ष दीपक प्रकाश बाजपेयी, महामंत्री सत्य नारायण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, मध्य उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, मध्य उपाध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री आलोक कुमार यादव, संयुक्त मंत्री दिव्या गुप्ता, संयुक्त मंत्री दिव्यांशु सिंह सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी अनुपम श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्यकारिणी अतुल कुमार, कनिष्ठ कार्यकारिणी गौरव अवस्थी, कनिष्ठ कार्यकारिणी नीरज कुमार वर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी नितिन सिंह गौतम,कनिष्ठ कार्यकारिणी प्रभात रंजन झा,कनिष्ठ कार्यकारिणी सूरज कुमार सभी लोगों को माननीय अपर्णा यादव उपाध्यक्ष राज्यसभा महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार ने शपथ दिलाई व उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।