ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :मॉ से कहा सुनी के बाद कबाड़ी ने फांसी लगाकर गवाई जान।||Lucknow:After a quarrel with his mother, a junk dealer committed suicide by hanging himself.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
मॉ से कहा सुनी के बाद कबाड़ी ने फांसी लगाकर गवाई जान।
दो टूक : लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र सैनिक हाउसिंग सोसायटी कालोनी में रहने वाले एक कबाड़ी ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने के कारणों का पता लगाने जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार  मूल रूप से बलरामपुर जिले के गौरा थानान्तर्गत कोइल खार गाँव में रहने वाला राजेश कश्यप (30)
वर्ष लखनऊ के सरोजनीनगर मे अपनी 
मां मुन्नी देवी के साथ रहकर कबाड़ का काम करता था। बीते बुधवार की रात राजेश ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस की माने तो राजेश अविवाहित था और उसकी मां मुन्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब मां मुन्नी देखने गई तो फंदे से लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और राजेश को नीचे उतार कर इलाज के लिए सीएचसी ले गए,जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची  स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें