गुरुवार, 15 मई 2025

लखनऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीराष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न।||Lucknow : Suheldev Bharatiya Samaj PartyNational Working Committee meeting concluded.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के दयालबाग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों तथा जनकल्याणकारी नीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने की। उनके साथ राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माननीय डॉ. अरविंद राजभर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए:
संगठन के विस्तार को ग्राम पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना।
सामाजिक प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करते हुए वंचित समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण हेतु ठोस नीति निर्माण।
संविधान आधारित समतामूलक समाज की स्थापना हेतु “जिसकी संख्या अधिक, उसकी भागीदारी सुनिश्चित” सिद्धांत को गति देना सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी निरंतर शोषित, वंचित, पिछड़े व दलित वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सामाजिक, शैक्षिक व राजनीतिक सशक्तिकरण हेतु समर्पित है।