लखनऊ :
टेक होम राशन प्लांट का विश्व बैंक के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।।
◆निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की वार्ता।
दो टूक : विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने शुक्रवार को लखनऊ के ग्राम अनौरा कला निकट चिनहट में संचालित तेजस्वी प्रेरणा लघु उद्योग की टेक होम राशन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपूरक पोषाहार निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया और इकाई से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विस्तारपूर्वक वार्तालाप किया। उन्होंने परियोजना से जुड़ी महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की भी जानकारी हासिल की तथा समूह की महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वालम्बन हेतु किये जा रहे सार्थक प्रयासों व कार्यों की सराहना की।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र अनौरा कला गॉव मे संचालित तेजस्वी प्रेरणा लघु उद्योग की टेक होम राशन इकाई का
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता जानी।
श्री बंगा ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार प्राप्त करने वाली लाभार्थियों से भी वार्ता करते हुए पोषाहार से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ के विषय में भी जानकारी ली। लाभार्थियों ने बताया कि पोषाहार से उनके व उनके बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
इस अवसर पर उन्होंने वहां पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में की जा रही विभिन्न गतिविधियों व क्रियाकलापों के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया, इनमें बालिनी मिल्क प्रोडयूसर कम्पनी लि0, बायोफ्लाक फिशरी, प्रेरणा ओजस रिन्युएबल एनर्जी, बीसी सखी, विद्युत सखी जैसी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके स्टाल/क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे- मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी जा रही सड़कों में उपयोग की जा रही एफ डी आर तकनीक विषयक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। श्री बंगा ने इन पहलों को गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, सतत विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर व्यापक सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस दौरान मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव आई०टी० एवं इले० श्री अनुराग यादव, मंडलायुक्त लखनऊ मण्डल श्रीमती (डा०) रोशन जैकब, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग श्री जी एस प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ श्री अजय जैन, संयुक्त निदेशक राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन श्री जन्मेजय शुक्ला व विश्व बैंक अध्यक्ष के साथ आई टीम के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सम्पर्क सूत्र- संजय कुमार/बी0एल0 यादव