लखनऊ:
काकोरी क्षेत्र में जेसीबी चालक की हत्या कर जेसीबी के बकेट के नीचे दबाया शव।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली काकोरी क्षेत्र सकरा गांव के पास स्थित तालाब की मरम्मत के दौरान जेसीबी चालक राज कश्यप की हत्या कर शव जेसीबी के बकेट के नीचे दबा दिया। आरोपियों ने घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश किया।। परिवारजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल मे जुट गई।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली व कस्बा काकोरी के शेख सादी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय राज कश्यप जेसीबी परिवार के साथ रहता था और जेसीबी चालक था वह अमेठिया सलेम पुर गांव में भाई के साथ तालाब पर रहता था। सोमवार सुबह को उसका शव सकरा गांव में तालाब के पास जेसीबी के लोडर के नीचे दबा मिला। शव कंबल से लिपटा हुआ मिला। घटना की जानकारी परिवारजन को हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। परिवारजन ने अज्ञात पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
मृतक राज कश्यप के भाई सागर की माने तो तालाब के पट्टा धारक राजा ने भाई की मौत हो जाने की सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो शव जेसीबी की बकेट के नीचे दबा हुआ था।
सागर के मुताबिक, तालाब पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। वहीं पर भाई काम कर रहा था। रविवार रात वह तालाब पर ही रुका था। रात में तालाब पर लगे ट्रैक्टर चालक व मजदूरों के बीच विवाद हुआ जिसमें राज कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद शव बकेट के नीचे दबा दिया गया। जिससे हादसा लगे।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया ज्ञात हुआ कि मृतक जेसीबी चालक राज कश्यप पुत्र ईश्वरदीन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी-शेखशादी, कस्बा काकोरी लखनऊ का निवासी है। सकरा गांव के नयी कालोनी में स्थित ग्राम समाज के सरकारी तालाब का पट्टा आर्यन प्रताप सिंह को वर्ष 2019-2029 तक मछली पालन करने हेतु आवंटित हुआ है। उक्त तालाब की खुदाई कर तालाब के किनारे-किनारे मिट्टी डालकर तालाब की बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें उक्त जेसीबी चालक काम कर रहा था। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य में 05 से 06 ट्रैक्टर लगे हुए थे। प्रतिदिन सभी ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर अपने घर चले जाते थे। जेसीबी चालक राज कश्यप उपरोक्त वहीं पर रात्रि में रूकता था। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।