वृन्दावन योजना मे दूषित पानी की सप्लाई से कालोनी वासी परेशान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर 5 में सीवर युक्त दूषित पानी की सप्लाई से कालोनी वासी परेशान हैं। लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोग आवास विकास परिषद और नगर निगम जोन आठ को इसकी सूचना दे चुके हैं इसके बावजूद अभी तक किसी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली है।
विस्तार :
प्रचंड गर्मी में लोगों का गला बार-बार सूख रहा है। ऐसे में पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन गंदे पानी की सप्लाई होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी
लखनऊ नगर निगम जोन आठ के वृन्दावन योजना सेक्टर 5 में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई होने से कालोनी वासी परेशान होकर बाहर से पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर है।
स्थानीय निवासी सी० बी० जोशी ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से सीवर युक्त दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। घर का नल खोलते ही गदे पानी से पूरा घर दुर्गंध से भर जाता है आवास विकास परिषद और जोन आठ के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वही देवेन्द्र सिंह,विजय शंकर,समेत घर की गृहणियों ने बताया कि बीते डेढ़ माह से पीले रंग के पानी की सप्लाई हो रही है पानी सप्लाई की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जलकल के अधिकारी और कर्मचारी किसी की नहीं सुनते। पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। बैक्टीरिया, वायरस और कीटाणु से युक्त दूषित पानी पीने के लिए हम कालोनी वासी मजबूर हैं, जिससे हैजा, टाइफाइड, पेचिश जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।
जलकल जोन आठ के अधिशासी अभियंता सचिव यादव ने बताया कि बहुत जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
◆वृन्दावन कालोनी के घरो मे पहुच रहा बदबूदार पानी ।