शुक्रवार, 30 मई 2025

अम्बेडकर नगर :रिश्वतलेते रंगेहाथ लेखपाल गिरफ्तार।।Ambedkar Nagar: Lekhpal arrested red handed while taking bribe.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
रिश्वतलेते रंगेहाथ लेखपाल गिरफ्तार।।
◆ पुश्तैनी मकान की रिपोर्ट के लिए मांगे 10 हजार।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की एसीबी टीम ने एक लेखपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जलालपुर तहसील में की गई। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। बसिया गांव की महिला इंदु देवी ने शिकायत की थी कि लेखपाल अरुण कुमार यादव उनके पुश्तैनी मकान की रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। इस शिकायत पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।अयोध्या मंडल के ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। लेखपाल को जलालपुर तहसील के साहू किराना स्टोर के सामने से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अज्ञात स्थान पर ले गई। लेखपाल के खिलाफ बसखारी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जलालपुर के एसडीएम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।