शनिवार, 31 मई 2025

लखनऊ :शहर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा मारा।||Лакнау:Аполициа ақалақь аҿы изакәантәым акәалаԥ ҭирҭа иақәлеит.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शहर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा मारा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर दो संचालक समेत सात कर्मचारियों को पकड़ा।
●थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने मुंशी पुलिया में पैनोरमा टैरिस रेस्टोरेंट चल रहे हुक्काबार में छापेमारी कर संचालक समेत दो कर्मचारियों को पकड़ा।
दूसरी तरफ कैसरबाग पुलिस ने सिटी होटल के चौथे माले पर कैफे टेल की आड़ में चल रहे हुक्काबार में छापेमारी की। जहां दो कर्मियों को गिरफ्तार कर मौके से चिलम, सेंटेड तंबाकू और चिमटा बरामद हुआ।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना गाजीपुर क्षेत्र मुंसी पुलिया के पास "पैनोरमा टैरिस रेस्टोरेन्ट" में अवैध रुप से संचालित हक्का बार पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध हुक्का बार संचालित करने वाले संचालक समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 07 अदद हुक्का, 5 अदद मय पाइप मय चिलम चालू हालात में, एवं 02 अदद चिमटा, 20 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 7 अदद हुक्का चिलम बरामद । हुक्का बार का लाइसेन्स होने का झांसा देकर लोगों को हुक्का में नशीला फ्लेवर मिलाकर पिलाना।
गाजीपुर थाना मे  मु०अ०सं० 182/2025 धारा 271 BNS व 4/25 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता।
अशरफ रिजवान पुत्र रिजवान अहमद निवासी फ्लैट नं0 2 मोहल्ला दल सिंगार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हालपता म०नं0 3 अनाया इन्क्लेव सोसाइटी थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष मो0नं0 9795773535, व्यवसाय रेस्टोरेन्ट में हुक्का बार का संचालन करना।
2. लवकुश पुत्र समर सिंह निवासी कस्बा व ताना जैदपुर जनपद बाराबंकी हालपता मकान नं0 550 सेक्टर जे थाना अलींगज लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष मो0नं0 9219386245, व्यवसाय रेस्टोरेन्ट में काम करना।
3. सौरभ सिंह पुत्र संजीव सिंह निवासी ग्राम बावन चुंगी थाना कोतवाली शहर जिला हरदोई हालपता सेक्टर 7 विकासनगर थाना विकासनगर लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष मो0नं0 9125567755, व्यवसाय रेस्टोरेन्ट में काम करना।
वही कैसारबाग कोतवाली क्षेत्र सिटी होटल के चौथे महले पर कैपे की आड़ मे अवैध हुक्बार मे बीते गुरुवार की रात पुलिस ने  छापे मारी कर मौके से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका नाम शाहरुख और अबुनजर है। इनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।