शनिवार, 31 मई 2025

लखनऊ : साईबर जालसाज ने रिटायर कर्मी के खाते से 76 हजार रुपए किया पार।||Лакнау : Акибермцҳәаҩцәа аԥсшьара иҟоу аусзуҩы иакаунт аҟынтәи 76 000 рупь рӷьычит.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
साईबर जालसाज ने रिटायर कर्मी के खाते से 76 हजार रुपए किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर इलाके मे रहने वाले निजी सचिव पद से रिटायर कर्मचारी के खाते से बीते दिनों साइबर जालसाजों ने हजारों रुपए पार कर दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राईम सेल समेत स्थानीय थाने में  सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराया है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना
 सरोजनी नगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी गिरजा शंकर मिश्र
 महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय लखनऊ कार्यालय से निजी सचिव पद से रिटायर्ड है।
गिरजा शंकर मिश्र के मुताबिक बीती 24 मई की रात उनके खाते से तीन बार में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 76875 रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया गया। भारतीय स्टेट बैंक के टोल फ्री नंबर से कॉल आने पर रात करीब 12 बजे गिरजा शंकर को उसकी जानकारी हुई। उन्होंने फोन रिसीव किया तो उनके मोबाइल पर उक्त धनराशि कटौती का मैसेज आया। इसके बाद गिरजा शंकर ने आनन फानन मे टोल फ्री नंबर पर कॉल कर उक्त धनराशि को होल्ड करा दिया। अगले दिन साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत की। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की उच्च न्यायालय शाखा से संपर्क किया तो बताया गया कि 50000 रुपये से अधिक धनराशि होने के कारण उन्हें इसकी रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ेगी। तब पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में इसकी तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।