शुक्रवार, 23 मई 2025

गोण्डा- हरैय्या झूमन गांव से गायब चांदनी का तालाब मे मिला शव, इटियाथोक पुलिस ने की आवश्यक कार्रवाई

शेयर करें:
गोंडा- इटियाथोक रेलवे स्टेशन से सटे हरैय्या झूमन गांव निवासी शकील अहमद की करीब 18 वर्षीय बेटी चांदनी बानो रहस्यमय ढंग से घर से अचानक गायब हुई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया किन्तु वह नहीं मिली तो स्थानीय पुलिस को पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी। इसी बीच शुक्रवार को उसका शव गाँव के एक तालाब मे मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक चांदनी का शव रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मदरसा के पीछे के तालाब में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राहगीरो ने तैरता देखा तो आस पास ह्ड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी लोगों ने ग्राम प्रधान के बेटे जावेद खान व शालू खान को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान थाना इटियाथोक अंतर्गत हरैय्या झूमन गांव निवासिनी चांदनी बानो के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान के पुत्र शालू खान ने बताया की चांदनी गुरुवार सुबह करीब चार बजे बिना किसी को बताए घर से अचानक कही निकल गई थी। ज़ब वह देर तक नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता न लगने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। अब उसका शव तालाब मे मिला है।मृतका के पिता शकील अहमद ने बताया की चांदनी की मानसिक हालत लंबे समय से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। परिवार में वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। चांदनी के चार भाई भी हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कराई है।प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।