ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- बस चालक/कण्डक्टर के साथ एक राय होकर मारपीट, जानलेवा हमला करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- थाना को0 मनकापुर क्षेत्र अन्तर्गत बस चालक/कण्डक्टर के साथ एक राय होकर मारपीट, जानलेवा हमला करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया की मोहित दुबे पुत्र रामबालक दुबे व नन्दु दुबे पुत्र रामबालक दुबे निवासी ग्राम बोहिया मौजा जैदवा थाना मनकापुर के खिलाफ हुई कार्यवाही।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 28.05.2025 को थाना को0 मनकापुर के अंतर्गत बस कण्डक्टर से किराये के विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर ईट मारकर बस का शीशा तोड़ दिया तथा बस में घुसकर कंडक्टर व चालक को जान से मारने की नियत से मार-पीट की, जिससे उसको गम्भीर चोटे आयी है तथा गाली गुप्ता देते हुए घण्टो आवागमन बाधित किये जिससे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। बस परिचालक गोपी भट्ट की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर पर उमाशंकर दूबे आदि 3 नफर अभियुक्त व 10-12 अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर अभियुक्त उमाशंकर दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी क्रम मे शुक्रवार को 2 और नामजद मोहित दुबे और नन्दु दूबे को बन्दरहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें