ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : सैय्यद सलार गाजी के मेले को रोकने की मांग को लेकर एडीएम को सौपा ज्ञापन।।||Azamgarh : Memorandum submitted to ADM demanding to stop the fair of Syed Salar Ghazi.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
सैय्यद सलार गाजी के मेले को रोकने की मांग को लेकर एडीएम को सौपा ज्ञापन।।
सैय्यद सलार गाजी था विदेशी आक्रांता और लुटेरा : रानुप्रताप राजभर।
दो टूक :  आजमगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर ने बुधवार को आजमगढ़ एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने जिले में लगने वाले सैय्यद सलार गाजी के मेले को रोकने की मांग किया।
एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को  भाजपा नेता रानू प्रताप राजभर ने ज्ञापन देते हुए मांग किया है कि  सैय्यद सलार गाजी को विदेशी आक्रांता और लुटेरा बताते हुए कहा कि गाजी ने भारत में आकर सैकड़ों मंदिरों में तोड़ फोड़ और लूटपाट किया। 1025 ईसवी  में हिन्दुओं के पवित्र सोमनाथ मंदिर को इसी सलार गाजी ने लूटा था। ऐसे में सलार गाजी की याद में जिले में लगने वाले मेलो को रोकना राष्ट्रहित में आवश्यक है। ज्ञापन में उन्होंने मांग किया कि सैयद सलार गाजी के मेले के बदले जिले में महाराजा सुहेल देव राजभर का मेला लगाया जाय। जिन्होंने ऐसे आक्रांता और लुटेरे को रोकने का काम किया था।
 इस मौके पर भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह, प्रमोद राजभर, सूर्यभान यादव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें