ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :पत्नी ने पति समेत तीन लोगों पर गाली गलौज मारपीट का दर्ज कराया केस।||Lucknow : Wife filed a case against her husband and three other people for abusing and assaulting her.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
पत्नी ने पति समेत तीन लोगों पर गाली गलौज मारपीट का दर्ज कराया केस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र राम टोला तेलीबाग मे रहने वाली महिला ने पति समेत सासु और ननद पर गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार:
थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग के राम टोला
खरिका निवासी रेखा पत्नी शेरपाल सिंह निवासनी ने थाने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बीते बुधवार सुबह लगभग 9 बजे मेरा पति हमारे बच्चो को मारने लगे जब मै बीच बचाव  करने पहुची तो मेरी सास (रानी देवी), नन्द (प्रिया सिंह उर्फ प्रियंका), व पति शेरपाल सिंह तीनो लोग मिलकर मुझे गन्दी गन्दी गाली देकर मुझे मारने पीटने लगे और धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पडोसियों के कहने पर मुझे घर में आने दिया और कहा कि घर में चुपचाप रहो, किसी से कुछ कहोगी तो तुम्हे यही मार कर जमीन में गाढ दीया जायेगा। और किसी को कुछ पता भी नही चलेगा, इससे पहले भी 8 मार्च 2024 को भी ऐसी ही मारपीट किया था ।उस समय भी थाने शिकायत की थी लेकिन पुलिस के समझाने पर सास और पति से समझौता कर लिया। ऐसा ही इन्होने 30 दिसम्बर 2022 को किया था तब मेरी तबीयत इसके पीटने पर ज्यादा खराब हो गयी थी तब इसको पूरी रात थाने में रखवाया था। व मेरे भाई बहनो के समझाने पर मायके चली गयी थी।
पुलिस मुताबिक पीडिता महिला की तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें