ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : रोडवेज़ बस अचानक हुई खराब,यात्रियों धक्का लगाकर पहुचाया वर्कशाप।।||Lucknow : Roadways bus suddenly broke down, passengers pushed it to the workshop.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
रोडवेज़ बस अचानक हुई खराब,यात्रियों धक्का लगाकर पहुचाया वर्कशाप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र कानुपर मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम कौशांबी डिपो की रोडवेज बस का इंजन अचानक फेल हो गया बस मे सवार यात्रियों ने पांच सौ मीटर धक्का मार कर उसे अमौसी रोडवेज वर्कशॉप पहुचाया। यह बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी।
विस्तार:
रोडवेज बसों की हालत इतनी खस्ता है कि वह रास्ते में कब कहां खड़ी हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है।
 इसकी बानगी गोरखपुर से दिल्ली जा रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस अचानक लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र एयरपोर्ट कमर्शियल तिराहे के पास खराब हो गई। हालांकि बस चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नही मिली इसके बाद बस के यात्रियों ने धक्का मार कर उसे अमौसी रोडवेज वर्कशॉप पहुंचाया। जहां उसकी मरम्मत का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं रोडवेज बस चालक मुकलेश बुधवार शाम कौशांबी डिपो की रोडवेज बस यू पी 78 एफएन 5431 को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे बस में 30 यात्री सवार थे। तभी शाम करीब 7 बजे लखनऊ के सरोजनीनगर में एयरपोर्ट कमर्शियल तिराहे के पास बस का इंजन अचानक बंद हो गया। चालक ने बहुत कोशिश की लेकिन बस चालू नही हुई। बस को लेट लतीफ होते देख उस पर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस में सवार यात्री संतोष ने बताया कि वह गोरखपुर से दिल्ली जा रहा है। उसे गुरुवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर विदेश जाना है लेकिन बस के खराब हो जाने से उसकी फ्लाइट छूट सकती है। उधर काफी देर तक बस ना स्टार्ट हुई तो बस चालक ने यात्रियों से धक्का मरवा कर उसे करीब 500 मीटर दूर अमौसी रोडवेज वर्कशॉप पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें