ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजन।||Lucknow : A program was organized on the birth anniversary of Savitribai Phule.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजन।।।
◆सावित्रीबाई फुले ने महिलाओ की शिक्षा एव उत्थान का श्रेय जाता है: जे बी सिंह।।
दो टूक : लखनऊ के निशातगंज स्थित बचपन डे केयर सेंटर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन बृजेश तिवारी द्वारा किया गया जिसमें आमंत्रण पर आए हुए मुख्य अतिथि हिमांशु झा राज्य आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अति विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र  बहादुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद तथा विशिष्ट अतिथि रमेश तूफानी अनुसूचित जनजाति सदस्य उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार एम एल त्रिपाठी, समाजसेवी उमेश त्रिपाठी, आर डी शुक्ला, राकेश मिश्रा सचेतक पार्षद दल भाजपा नगर निगम लखनऊ सहित सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया और अपने-अपने अंदाज और तरीके से सावित्रीबाई फुले की अहम जागरूकता का विश्लेषण  सामाजिक विचार के साथ किया सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था उनके पिता का नाम खन्दोजी  नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई फुले था सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योति राव फुले से हुआ था सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी महाराष्ट्र में महिलाओं के शिक्षा के प्रति अपना योगदान समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका होने का श्रेय जाता है उन्होंने यह अविश्वसनीय उपलब्धि तब हासिल की जब कि महिलाओं का शिक्षा ग्रहण करना तो दूर की बात थी उनका घर से निकलना भी दुभर था सावित्रीबाई न केवल एक समाज सुधारक थी बल्कि वह एक दार्शनिक और कवित्री भी थी उनके अनगिनत अनेकों विशेषताएं थी जिसकी वजह से पूरा देश उनको याद करता है प्रतिवर्ष देश भर में विभिन्न संस्थाओं में सावित्रीबाई फुले की जयंती मना कर पुष्प माला अर्पित कर दीप जलाकर उन्हें याद करता है ,कार्यक्रम के आयोजक बृजेश तिवारी ने बचपन डे केयर सेंटर की अधिक्षिका विजय लक्ष्मी के साथ मिलकर आए हुए मुख्य अतिथि  अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया ,इसी क्रम में श्रेया म्यूजिकल ग्रुप से आए हुए शंकर विश्वकर्मा मुकेश कुमार ने अपनी गायकी से और करन कुमार अनुभव तिवारी ने तबला बजाकर शीबू सिंह सूरत सिंह ने गिटार बजाकर गीत संगीत के माध्यम से प्रांगण में उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
◆शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें