ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- फार्मासिस्टों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सौपा मांगपत्र

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर फार्मासिस्टो ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य को ज्ञापन सौपा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी के अगुवाई में सम्पूर्ण जनपद के जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी के सभी फार्मासिस्टों ने अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय के सामने फार्मासिस्टों के विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि फार्मासिस्ट के 24 बिंदुओं पर मांग की गई है। इसमें फार्मासिस्ट के पद नाम बदलने, ब्लड बैंक में नियुक्त फार्मासिस्ट के कार्य निर्धारित करने, फार्मासिस्ट के पदोन्नति की प्रक्रिया में बदलाव करने समेत अन्य कई बिंदुओं पर मांग की गई है। पूर्व मंडल प्रवक्ता सुधांशु मिश्र ने बताया कि जिले में बने सभी सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जाए, प्रत्येक ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट के तीन और चीफ फार्मासिस्ट के दो पदों का मानक बनाकर पद सृजित किये जाए। कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि फार्मासिस्ट की मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 जनवरी को स्वास्थ्य निदेशक के यहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा, फिर भी कोई विचार नहीं किया जाएगा तो पूरे प्रदेश में बड़े आन्दोलन किए जाएंगे।

इस दौरान सालिकराम त्रिपाठी, घनश्याम पांडेय, सुधीर शुक्ला, मनीष उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, प्रदीप ओझा, सुधाकर पांडेय, अब्दुल खालिक सहित तमाम फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें