ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- एकमुश्त समाधान योजना के तहत इटियाथोक मे हुए 1100 ओटीएस, कटे 860 कनेक्शन व जमा हुए 90 लाख

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए इन दिनों एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए एकमुश्त राशि जमा करने के साथ-साथ किस्तों में भी भुगतान की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में भी छूट मिल रही है।

जिले के इटियाथोक पावर हाउस से कुल पांच फीडर संचालित हो रहे हैँ और उपभोक्ताओ की कुल संख्या यहाँ 22 हजार 913 है। यहाँ तैनात अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया की जारी अभियान के तहत अबतक लगभग 1100 ओटीएस हुए और करीब 90 लाख रूपये की राजस्व वसूली हुई। क्षेत्र मे 20,198 उपभोक्ताओ को चिन्हित किया गया है जो ओटीएस का लाभ ले सकते हैँ।

जेई ने कहा की बिल बकाया होने पर 860 डिसकनेक्शन अबतक किये गए हैँ। साथ ही करीब 45 मीटर बदले गए और 160 बिल संसोधन हुए। जेई ने बताया की पिछले दो माह मे अनेक जगह कनेक्शन धारको के लोड बढाये गए और सामान्य कनेक्शन को कामर्षीयल मे परिवर्तित किया गया, जिनकी संख्या कुल मिलाकर करीब 100 के आस पास रही। इनमे दूकान और घर के कनेक्शन शामिल रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें