ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : पूर्व परिचित ने वीडियो फोटो भेज तुड़वाया युवती की शादी,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow : Former acquaintance broke the marriage of a girl by sending video and photos, report filed.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
पूर्व परिचित ने वीडियो फोटो भेज तुड़वाया युवती की शादी,रिपोर्ट दर्ज।।
युवक ने दोस्ती कर चोरी से युवती की बनाई थी वीडियो।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में रहने वाली एक हिन्दू लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक विशेष समुदाय के युवक से हो गई जिसके बाद दोनों में मुलाकात होने लगा इस दौरान सम्बन्ध भी स्थापित हुए और युवक ने युवती का वीडियो बना लिया। जब युवती की शादी तय हुई तो आरोपित ने फोटो वीडियो ससुरालीजनों को भेज शादी तुड़वा दिया तब जाकर मामला परिवारीजनों में उजागर हुआ। पीड़िता ने स्थानीय थाने पहुँच आरोपित के खिलाफ नामजद शिकायत की है पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। 
विस्तार :
इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पी के सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली एक हिन्दू युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से करीब दो वर्ष पूर्व संत कबीर नगर निवासी मो तारिक पुत्र असिफुल्ला से हुई जिसके बाद आरोपित कई बार लखनऊ युवती से मिलने आया आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने होटलो में शारीरिक सम्बन्ध बनाये और चुपके से उसका फोटो वीडियो बना लिया। करीब चार माह से युवती की शादी की बात तय हो रही थी जिसकी जानकारी आरोपित युवक को हो गया और उसने किसी तरह युवती के ससुरालीजनो का नंबर हासिल कर लिया और युवती की बनाई गई फोटो वीडियो ससुरालियों को भेज दिया जिससे युवती की शादी भी टूट गई तब मामले की जानकारी परिवारीजनों को हुई जिसपर युवती ने परिवारीजनों संग सोमवार को कृष्णा नगर थाने पहुँच आरोपित के खिलाफ नामजद शिकायत की है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर के मुताबिक आरोपित का को स्थाई पता नहीं चल सका है फ़िलहाल पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म व मारपीट आईटी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें