ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : ई रिक्शे चोरी का मामला,एक माह दौड़ाने के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।||Lucknow: Case of e-rickshaw theft, police filed report after running around for a month.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
 ई रिक्शे चोरी का मामला,एक माह दौड़ाने के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में एक माह पूर्व थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी गेस्ट हॉउस के बाहर खड़ा ई रिक्शा चोरी हो गया था । घटना के एक माह बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
विस्तार: कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 23 नवम्बर को ऐशबाग स्थित मोती नगर के रहने वाले वासू निषाद अपना ई रिक्शा लेकर थाना क्षेत्र स्थित अमनप्रीत गेस्ट हॉउस आया था । वासू अपना बैटरी रिक्शा लॉन के बाहर खड़ा कर गेस्ट हॉउस में आयोजित समारोह में खाना बनाने चला गया । रात करीब 12 बजे वासू अपना काम ख़त्म कर गेस्ट हॉउस के बाहर निकला तो उसका रिक्शा अपने स्थान से गायब मिला । काफी खोजबीन के बाद ई रिक्शे का कोई पता न चलता देख पीड़ित ई रिक्शा मालिक ने कृष्णानगर थाने में लिखित शिकायत दी । चोरी की घटना के एक माह बाद रविवार मुकदमा दर्ज कर कृष्णानगर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें