ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : तिलक मे नही मिली बुलेट तो लड़के ने शादी किया इन्कार,आज थी शादी।||Lucknow: The boy refused to marry as he did not get a Bullet in the Tilak ceremony, the wedding was today.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
तिलक मे नही मिली बुलेट तो लड़के ने शादी किया इन्कार,आज थी शादी।।
घुमाया टरकाया आखिर मे लटकाया, रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मानक नगर इलाके मे तिलक मे बुलेट और नगदी की मांग पूरी न होने पर लड़के ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नही लड़की पक्षो वालो को अपने दरवाजे से बेइज्जत कर भगा दिया।
लड़की पक्ष ने थाना आलमबाग मे तहरीर देते हुए लड़के समेत घर वालो पर मुकदमा दर्ज करा है।
विस्तार : मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर लाल, आरती नगर गढ़ी कनौरा आलमबाग लखनऊ मे परिवार के साथ रहते है।
इन्होंने ने बताया कि बिटिया का विवाह मयंक निगम पुत्र स्व० सुभाष चन्द्र निगम निवासी तेजी खेड़ा मानक नगर लखनऊ से तय हुआ था बेटी रत्रप्रिया की सगाई एक साल पहले दिनांक-2/02/2023 को मयंक निगम के साथ हो गयी थी जिसके बाद विवाह की तिथि को निश्चित करने के लिए कहा कोई न कोई बहाना बताकर तिथि को बढ़ाते रहे साथ ही मयंक निगम मेरी लड़की से मिलने मेरे घर भी आता रहता था लड़की की सगाई में हमने सोने की चैन तथा अंगूठी दी थी तथा विवाह में स्कूटी देने को कहा था किन्तु सगाई के बाद से ही मयंक एवं उसके घरवाले पतली चैन तथा हल्की अंगूठी देने से नाराज थे जिस कारण हमने दोबारा भारी अंगूठी बनवाकर दी थी तब जाकर  तिलक 25/11/2024 तथा विवाह 4/12/24 की तिथी को तय हुआ जिसके सारे कार्ड भी छप गये है। जब हम लोग दिनांक 25/11/2024 को तिलक लेकर लड़के वालों के घर गये तो लड़का मयंक निगम एवं उसके परिवार वाले बुलेट और नगदी की मांग करने लगे और कहा अगर तुम बुलेट गाड़ी नहीं दोगे तो हम अब तुम्हारी लड़की से शादी नहीं करेगें। अपने दरवाजे से बुरी तरह से बेजज्त और मारपिट कर भगा दिया।
फिलहाल थाना आलमबाग पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर दहेज लोभी लड़के समेत घर वालो पर मुकदमा दर्ज कर जॉच पड़ताल कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें