ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत,मचा कोहराम।||Mau:Young man dies after drowning in river during Chhath Puja, chaos ensues.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत,मचा कोहराम।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज इलाके मे शुक्रवार को करीब छः बजे सुबह छठ पूजा के दौरान पारा गांव निवासी एक युवक की तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई। काफी तीन घंटे बाद युवक के शव को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया।  इस घटना को लेकर छठ घाट कोहराम मच गया । युवक की मौत से गांव में छठ पूजा त्योहार की खुशियां गम में बदल गई।                                    तमसा नदी में गांव के अच्छे लाल पुत्र मुन्नू पत्नी और बच्चों के साथ छठ पूजा के लिए गया था। इसी दौरान युवक नहाने के लिए नदी में चला गया। और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। घटना के समय मृतक की पत्नी चार बच्चों के साथ ही घाट पर छठ पूजा कर रही थी । हालांकि स्थानीय युवकों ने डूबे युवक की काफी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुचना मिलते ही कुर्थी जाफरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंच गये । किसी तरह गोताखोरों को बुलवाया गया। तब जाकर नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की गई।इसी बीच करीब तीन घंटे बाद युवक का शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।‌ शव मिलते ही नदी के छठ घाट पर कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी बच्चे के चीख-पुकार सुन वहां पर मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गई। सुचना पाकर थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें