ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :दबंग युवकों ने मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत।||Lucknow:Domineering youths spread terror by firing in the air during a fight.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
दबंग युवकों ने मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत।।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र विजय नगर के अलीनगर सुनहरा में गुरूवार रात नशेबाजी के दौरान टिकाटिपण्णी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । इस दौरान एक पक्ष से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक कर असलहे की बट से हमला कर दिया । हमले में घायल युवक ने स्थानीय थाने में दबंग आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी ।    
विस्तार:
बता दे - कोतवाली कृष्णा नगर के विजय नगर स्थित अलीनगर सुनहरा में रहने वाले रामविलास रावत पुत्र स्व० गया प्रसाद रावत की माने तो गुरूवार रात करीब 9.30 बजे वह अपने भाई आकाश रावत, दोस्त मंगू रावत पुत्र स्व० श्रीराम व आजाद रावत के साथ अपने प्लाट पर थे । उसी दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोग उनके प्लाट के पास खड़े मंगू रावत से मारने पीटने लगे । शोर शराबा सुन रामबिलास रावत जब बाहर आये तो देखा की शिव सिंह यादव पुत्र राजा अपने भाई ज्वाला यादव, वीर सिंह यादव व गौतम लोधी, दुर्गेश व सुमित रावत समेत अपने 4-5 अन्य आज्ञात साथियों संग गाली गलौज करते हुए उनपर धारदार हथियार के साथ उनलोगों के ऊपर हमला कर अवैध तमन्चे से फायर झोक दिया  लेकिन गोली उनके बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए । गोली से बचने पर आरोपी शिव सिंह ने तमन्चे की बट् से उनके सिर पर वार कर लहुलुहान कर दिया । शोरगुल सुन लोगों को एकत्र होता देख दबंग आरोपी मौके से भाग निकले । पीड़ित ने स्थानीय कृष्णानगर थाने में मामले की लिखित शिकायत दी ।
 इंस्पेक्टर कृष्णानगर पी ० के० सिंह के मुताबिक नशेबाजी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया था । जिसमे हवाई फायरिंग कर युवक पर असलहे की बट से हमला किया गया है । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें