ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : खजांची का सपा कार्यालय मे मानाया गया जन्मदिन,नोट बंदी के दिन हुआ था जन्म।||Lucknow: The birthday of the treasurer was celebrated in the SP office, was born on the day of note closure.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
खजांची का सपा कार्यालय मे मानाया गया जन्मदिन,नोट बंदी के दिन हुआ था जन्म।।
दो टूक : समाजवादी पार्टी, राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में नोटबंदी के समय कानपुर देहात के रसूलाबाद में बैंक की लाइन में नोट बदलने के दौरान पैदा हुए खजांची का 8वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया।
 इस अवसर परसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खजांची को लड्डू खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
    उन्होंने खजांची को साइकिल भी भेंट की। खजांची ने कविता सुनाई। बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी खजांची को जन्मदिन की बधाई दी और उपहार भेंट किये। सभी ने खजांची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची जितना बड़ा हो रहा है नोटबंदी की नाकामी उतनी ज्यादा दिखाई दे रही है। नोटबंदी दुनिया के इतिहास में सबसे बड़े आर्थिक भ्रष्टाचार के रूप में उभर कर आयी है। नोटबंदी भाजपा के भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुई है। नोटबंदी के समय भाजपा की केन्द्र सरकार ने जितने लक्ष्य बताये थे अभी तक एक भी पूरा नहीं हुआ। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गयी है। इसका असर स्लो प्वाइजन जैसा था। नोटबंदी ने 8 साल में किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, नौकरी पेशा, पेशेवर लोग और छोटे दुकानदार, रेहड़ी, पटरी वाले सभी को अपना शिकार बनाया। नोटबंदी की वजह से हर वर्ग को नुकसान पहुंचा है। नोटबंदी के साथ-साथ भाजपा सरकार ने जीएसटी और अन्य जितने भी फैसले लिए उसका भी लोगों को नुकसान हुआ है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची का जन्म दिन हम लोगों से ज्यादा भाजपा को मनाना चाहिए। हम लोग खजांची का जन्म दिन इसलिए मनाते है कि जिससे भाजपा को याद आये कि उनके गलत फैसले की वजह से देश की जनता को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा और खजांची का जन्म बैंक में हुआ। उन्होंने कहा कि कम से कम उस बैंक को खजांची की पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखना चाहिए था जिसमें वह पैदा हुआ था। अगर बैंक ख्याल नहीं रख पा रही है तो भाजपा को किसी न किसी योजना में शामिल करके बच्चे के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार को न बच्चे के भविष्य की चिंता है और न उसकी पढ़ाई की चिंता है। खजांची के पढ़ाई और भविष्य की चिंता सिर्फ समाजवादी लोग कर रहे हैं।
    जन्मदिन कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खजांची को जन्मदिन की बधाई और उपहार भेंट किया। खजांची के साथ उसकी मां समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर सभी को लड्डू वितरित किया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें