ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : कटेहरी विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का DM और SP ने किया निरीक्षण।||Ambedkar Nagar : DM and SP inspected various polling stations of Katehari assembly constituency.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :  
कटेहरी विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का DM और SP ने किया निरीक्षण।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर विधानसभा उप निर्वाचन - 2024 के अंतर्गत 277- कटेहरी विधानसभा उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न  कराये जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ के  साथ कटेहरी विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों  का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय नैपुरा, प्राथमिक विद्यालय दरियापुर, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर आदि के मतदेय स्थलों  पर माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधारभूत सुविधाओं यथा- द्विव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प व ट्राई साईकिल, पेयजल, मतदेय कक्ष में प्रकाश, शौचालय, छाया एवं सम्पूर्ण मतदान केन्द्र में साफ- सफाई आदि का अवलोकन किया और उपस्थित बी.एल.ओ. एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक  दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मतदाता सूची को भी पढ़ा गया, बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता पर्ची को सभी परिवारों/ मतदाताओं में समय से वितरण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से अनिवार्य रूप से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्वों का अनिवार्य रूप से निर्वहन करने की अपील की।  इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों, बीएलओ व अन्य लोगों को सी–विजिल ऐप की  भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सी–विजिल ऐप पर कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उलंघन एवं निर्वाचन से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकता है, इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त शिकायत पर 100 मिनट के अन्दर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ हाजी नुरुल्लाह जूनियर हाई स्कूल इल्तिफातगंज में भोजन भी ग्रहण किया गया।इस अवसर उप जिलाधिकारी टांडा डॉ० शशिशेखर,  अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, सी०ओ० टाण्डा, खण्ड विकास अधिकारी अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें