गोण्डा- इटियाथोक पुलिस ने बलात्कार कर वीडियो वायरल करने के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ख़बर की बड़ी बातें:
- दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
- घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
- पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- जिले की थाना इटियाथोक पुलिस ने एक लड़की के साथ बलात्कार कर वीडियो वायरल करने के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय ने बताया की बीते शनिवार को तहरीर के माध्यम से शिकायत मिली की ग्राम सिसई बहलोलपुर का निवासी सूरज विश्वकर्मा पुत्र शिवबालक विश्वकर्मा उर्फ पुजारी ने एक लड़की के साथ मुखमैथुन (बलात्कार) करते हुए विडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस सम्बन्ध मे धारा 64(1)/351(3)/352 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट बनाम सूरज विश्वकर्मा पुत्र शिवबालक विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिसई बहलोलपुर थाना इटियाथोक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और त्वरित विवेचना हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की इस दौरान ज्ञात हुआ कि सुरज विश्वकर्मा उपरोक्त लड़की से प्यार करता था और उस लड़की के घर वालो ने उसकी शादी कहीं और तय कर दिया था। इस मामले से झुब्ध होकर उपरोक्त अभियुक्त द्वारा पीड़िता को डरा धमकाकर मुखमैथुन करते हुए विडियो बनाकर उस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर मुखविर की सूचना पर अभियुक्त को रविवार को बलरामपुर रोड पर मजार के आगे ग्राम तिन्नातारी को जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विडियो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया गया और अभियुक्त को जेल रवाना किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)