ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अयोध्या :भरतकुंड महोत्सव में छविलाल पाल का अवधी गायन में जलवा।।||Ayodhya:Chhavilal Pal shines in Awadhi singing at Bharatkund Festival.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अयोध्या :
भरतकुंड महोत्सव में छविलाल पाल का अवधी गायन में जलवा।।
दो टूक :लोक पर्व और संस्कृति को समर्पित नंदीग्राम अयोध्या में भरतकुंड महोत्सव 7नवंबर से 13नवंबर तक चलने वाला आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें माधवदास के शिष्य बिरहा सम्राट छविलाल पाल का अवधी गायन सराहनीय रहा और  अपनी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विस्तार:
बताते चलें कि बनगांव भीटी अम्बेडकर नगर निवासी छविलाल पाल सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं प्रतिष्ठानों में संगीतमयी प्रस्तुति देकर कई बार सम्मानित हो चुके हैं।और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त किए हैं।शब्द प्रतिभा बहु-क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल संस्था द्वारा अवधी  गायन के क्षेत्र में नोबुल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है तो वहीं बेस्टी एजूकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर से सम्मानित हैं।विश्व पटल पर अवध संस्कृति को गीतों के माध्यम पहचान देने वाले छविलाल पाल सांस्कृतिक विभाग,जन सूचना सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश और आकाशवाणी से चयनित कलाकार हैं। 
भरतकुंड महोत्सव में अपार भीड़ के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजक मंडल द्वारा छविलाल पाल और उनके सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें