ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत।||Ambedkar Nagar: Ex-serviceman injured in road accident dies during treatment.|||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :
सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत।
।। ए  के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के कोतवाली जलालपुर इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने वाहन नंबर और अज्ञात चालक के विरुद्ध हिट एंड रन आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना जलालपुर कोतवाली के जलालपुर मालीपुर मार्ग स्थित हाजीपुर तालाब के पास बीते दीपावली के दिन घटित हुई थी। जलालपुर कोतवाली के ग्राम पंचायत जैनापुर के कोल्हूपारा गांव निवासी सेवानिवृत सैनिक रामजीत मौर्य पुत्र फेरू दीपावली के दिन घर से जलालपुर बाइक से सामान खरीदने आ रहे थे। जब वे हाजीपुर तालाब के पास पहुंचे थे तभी बस नंबर यूपी 45-एटी-0012 ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। टक्कर से सेवानिवृत सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिले अस्पताल में सेवानिवृत सैनिक की गंभीर दशा देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीते 8 नवंबर को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी गौरी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें