ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : फूलपुर के पिपरहा घाट पर 101फुट पक्के घाट का हुआ शिलान्यास।||Azamgarh : The foundation stone of a 101 feet concrete ghat was laid at Pipraha Ghat in Phulpur.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
फूलपुर के पिपरहा घाट पर 101फुट पक्के घाट का हुआ शिलान्यास।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : आजमगढ़ के फूलपुर में लोक आस्था का महापर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए फूलपुर पुरानी मिर्च मण्डी स्थित पिपरहवा घाट पर श्री बाबा परमहंस जी न्यास ट्रस्ट के तत्वाधान मे101फुट सूर्योपासना घाट का शिलान्यास समिति के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल एवं प्रबंधक संजीव बरनवाल के कर कमलों द्वारा  विद्वान पंडित सागर पाण्डेय द्वारा कराया गया। राजेश मोदनवाल ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। फूलपुर कुंवर नदी के तट पर डाला छठ पर सूर्योपासना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। आस्थावान व्रतियों की संख्या भी बढ़ रही है। उनके सुविधा हेतु श्री बाबा परमहंस न्यास ट्रस्ट ने 101फुट पक्के घाट का निर्माण कराने का निर्णय लिया। जिसका शिलान्यास आज गुरुवार को यहां उपस्थित जन समुदाय के बीच किया गया। जिसका उपयोग व्रती श्रद्धालु अगले वर्ष सुगमता से करेंगे।
  इस अवसर पर अतुल बरनवाल, विकास बरनवाल, सुरेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, विमलेश आर्य, अभय सिंह लालू, श्यामजी मोदनवाल, इंदल कन्नौजिया, निरंजन, विष्णु, निहाल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें