ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने दो टूक कहा- कांग्रेस-सपा का गठबंधन गिन रहा अंतिम सासे।||Lucknow:Former minister Swati Singh said bluntly- Congress-SP alliance is counting its last breaths.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने दो टूक कहा-  कांग्रेस-सपा का गठबंधन गिन रहा अंतिम सासे।।।
।। जितेन्द्र बहादुर सिंह ।।
दो टूक : भाजपा के तेज तर्रार महिला नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जल्द ही बिखर जाएगा। यह 2027 तक नहीं चलने वाला है। उपचुनाव में कांग्रेस को मनमाफिक विधानसभा सीटों का न मिलना इसी का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में अधिकतम सीटों पर कब्जा होगा। यह बाते संवाददाता जितेन्द्र बहादुर से बातचीत के दौरान कही।
उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार से बातचीत के दौरान ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भी मीडिया के अनुमान के विपरित रिजल्ट रहा। कांग्रेस तो मतगणना से पूर्व लड्डू भी मंगा चुकी थी, लेकिन मैं वहां डेढ माह तक रहकर जमीनी हकीकत को परखा था। मैंने दावा किया था कि हरियाणा में सत्य की जीत होगी। असत्य ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता।
स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन विचारधारा पर आधारित नहीं है। कोई वहां झुकने वाला भी नहीं है। उनका तो सिर्फ भाजपा को हराना मकसद है। इस तरह का कोई भी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं चलता। उपचुनाव में भी यही हुआ और जब सपा ने कांग्रेस के मनमाफिक टिकट नहीं दिया और हर जगह अपने प्रत्याशी उतार रही है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियों के लिए सभी जगहों पर प्रभारी नियुक्त कर दिये थे। वह एक राष्ट्रिय पार्टी है। ऐसे में वहा सपा के गोंद में बैठकर कितने दिन तक उप्र में तीर चलाने का प्रयास कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें