ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- दीवाली पर रोशन होंगी गोशालाएं, पूजी जाऐंगी गौमाता, डीएम नेहा शर्मा के पहल से जगमग होगा गोशालाओं का आँगन

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- डीएम नेहा शर्मा ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी त्योहारों, विशेषकर दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भाई दूज के अवसर पर निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और सेवा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएँ। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, पशुधन अनुभाग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस अभियान को 'गावो विश्वस्य मातर' की भावना को साकार करने का माध्यम बताते हुए सभी अधिकारियों को इसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ संपन्न कराने की अपील की है।

त्योहारों के अवसर पर राजमार्गों पर बढ़ते यातायात के मद्देनज़र, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। अस्थायी गोआश्रय स्थल, वृहद गो संरक्षण केंद्र, कांजी हाउस और कान्हा गोशाला जैसी जगहों पर निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर सभी गोआश्रय स्थलों पर गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा और गोपूजन के लिए पंडितों तथा आवश्यक पूजन सामग्री (रोली, चंदन, पुष्पमाला, गुड़ और फल) का इंतजाम किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्थानीय सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों को गोवर्धन पूजा में शामिल करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जनप्रतिनिधि इस पर्व में सहभागिता करें और गो पूजन तथा गोवर्धन पूजा के आयोजनों को विधिवत रूप से सम्पन्न कराएँ। इसके साथ ही दुग्ध सहकारी समितियों के अध्यक्ष और सचिवों को भी इस पर्व में शामिल किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर जिले के सभी गोआश्रय स्थलों, पंजीकृत गौशालाओं, वृहद गो संरक्षण केंद्रों और कान्हा गौशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत चूने का छिड़काव, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, और गोवंशों के ठहराव के स्थानों की सफाई का कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मचारियों की तैनाती और निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया है कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों, और अन्य उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जाएगा और इन उत्पादों की बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

गोवर्धन पूजा के दिन, सभी गो आश्रय स्थलों पर जनभागीदारी के माध्यम से गोवंशों के लिए दान स्वरूप फल और हरा चारा एकत्र किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस आयोजन को सम्मानजनक और धार्मिक भावना से संपन्न किया जाए, ताकि सभी निराश्रित गोवंशों को विधिवत आहार प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौमाता के महत्व का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि "गावो विश्वस्य मातर:" की भावना के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाए। सभी संबंधित विभागों को इस पर्व को समर्पण और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया गया है, ताकि यह पर्व एक आदर्श और सम्मानजनक रूप में जिले के सभी गोवंश प्रेमियों के बीच मनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें