ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :चोरो ने बंद पड़े मकान से कीमती समान और बर्तन की चोरी,विदेश से लौटे तो हुई जानकारी।।||Lucknow:Thieves stole valuables and utensils from a closed house, came to know when the accused returned from abroad.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
चोरो ने बंद पड़े मकान से कीमती समान और बर्तन की चोरी,विदेश से लौटे तो हुई जानकारी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में घुमंतू बेखौफ चोरों ने लम्बे समय से बंद पड़े मकान की ग्रिल तोड़ कर घर अंदर घुस कर पूरा मकान खंगाल डाला और कीमती घरेलू सामान व इलेक्ट्रोनिक उपकरण चोरी कर फरार हो गए । घर लौटे मकान मालिक को घर में हुई चोरी की जानकारी होने पर स्थानीय थाने में जाकर लिखित शिकायत दी । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है ।
विस्तार:
प्राप्त सूचना के मुताबिक दुबई में अपने परिवार संग रहने वाले प्रवेंद्र कुमार सिंह का आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर - एच स्थित मकान संख्या - बी 2/25 लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। 
शुक्रवार जब वह आशियाना स्थित अपने मकान पहुंचे तो खिड़की के ग्रिल,अलमारी के ताले टूटे हुए थे आलमारी में रखी बैंक लॉकर की चाभी,महत्वपूर्ण कागजात, मेनहोल के ढक्कन, पानी की मोटर, इनवर्टर मय बैटरी, एसी स्टेबलाइजर, महंगी बाथरुम फिटिंग्स समेत बर्तन आदि चोरी हो गए थे । यहां तक कि गेट के बाहर लगी रेलिंग को भी चोरों ने उखाडने का प्रयास किया था । मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना लिखित शिकायत स्थानीय आशियाना थाने में दी । पीड़ित की शिकायत पर  मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें