ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :वाहन की टक्कर से सैनिक की पत्नी की मौत।।||Lucknow: A woman riding a scooter died after being hit by a vehicle.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
वाहन की टक्कर से सैनिक की पत्नी की मौत।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के हैवत मऊ मवैया,राय बरेली रोड पर स्कूटी से जा रही महिला को ई रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी,महिला गिरकर घायल हो गई,सूचना पर पहुंची पीजीआई कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को तत्काल एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
◆इंस्पेकर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मूल रूप से सीवान,बिहार के रहने वाले और सेना में हवलदार पद पर कार्यरत पवन सिंह पत्नी जयमाला देवी 36 वर्ष के साथ,नरसिंह मंदिर कालोनी चरण भट्ठा  रोड पीजीआई लखनऊ में रहते हैं।
पवन सिंह बंगलौर में तैनात हैं। यहां घर पर पत्नी जयमाला देवी और उनके बच्चे रहते हैं।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह स्कूटी से अकेले ही किसी काम से तेलीबाग बाजार गई थीं वहां से लौट रही थीं अभी वह दुर्गा देवी मंदिर,मवैया रायबरेली रोड पर पहुंची थीं कि पीछे से तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गईं।
उन्हें तत्काल एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
हेलमेट पहने होती तो शायद बच जाती जान।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि अगर महिला ने हेलमेट पहना हुआ होता तो शायद उसकी जान बच जाती।चोट इतनी गहरी थी कि उपचार का मौका नहीं मिला।
इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी ई रिक्शा चालक की तलाश की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें