ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :पैसों के लेनदेन मे कारोबारी की हुई थी हत्या,चार गिरफ्तार,पुलिस ने किया खुलासा।||Ambedkar Nagar:A businessman was murdered in money dealings, four arrested, police made the disclosure.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर.नगर :
पैसों के लेनदेन मे कारोबारी की हुई थी हत्या,चार गिरफ्तार,पुलिस ने किया खुलासा।
◆शुक्रवार की रात दो लोगों से मिलने की बात कहकर गॉव से निकले थे सुबह मिला शव।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के थाना बेवाना क्षेत्र संगिया नारायणपुर गांव के पास बाइक सवार विनोद कुमार उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर शव फेके जाने के मामले मे बेवाना पुलिस टीम ने शनिवार चार लोगों को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ब्याज के पैसे के लिए बुलाकर हत्या कर शव सड़क के किनारे फेक दिया था। अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विस्तार: 
अम्बेडकर नगर पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ के अनुसार थाना बेवाना क्षेत्र मे विनोद कुमार उपाध्याय हत्याकांड मे पुलिस टीम ने छानबीन एवं सर्विलांस टीम की सहायता से चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना का 24 घण्टे मे खुलासा कर दिया।
अकबरपुर कोतवाली के बसखारी मार्ग निवासी विनोद उपाध्याय मूलरूप से मालीपुर थाने के उस्मापुर गांव के रहने वाले थे। वह ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय के अलावा लोगों को ब्याज पर पैसे भी देते थे। विनोद ने महरूआ थाने के बरामदपुर लोहरा निवासी सुनील यादव को ब्याज पर पैसे दे रखे थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
शुक्रवार की रात विनोद अपना पैसा लेने के लिए सुनील के पास गया था। बेवाना थाना के संगिया नारायणपुर गांव के पास सुनील अपने साथी बेवाना के होरिलपुर गांव के अनूप यादव, अकबरपुर कोतवाली के सोनगांव निवासी रवि यादव, महरूआ के बरामदपुर लोहरा निवासी यशवंत यादव व दिलीप यादव के साथ खड़ा था। विनोद के पहुंचते ही सुनील और उसके साथियों ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया। बाद में सुनील ने विनोद पर पिस्टल से दो फायर किए। एक फायर मिस हो गई। दूसरी गोली विनोद के सिर पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने सुनील, यशवंत, अनूप और रवि यादव को गिरफ्तार कर के पिस्टल व चापड़ बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चारो हत्यारोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। पांचवे आरोपी दिलीप की पुलिस टीम तलाश कर रही है जल्द से जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें