ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :दो किशोरियों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप:घर से शौच के लिए थी निकली||Mau:Commotion after bodies of two teenage girls were found on railway track: they had left home to defecate.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
दो किशोरियों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप:घर से शौच के लिए थी निकली ।।
देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के पनियरा गांव में रेलवे ट्रैक पर  बीते रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गई। लड़कियों की मौत की सूचना पर इलाके मे सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे रखी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र कोलबाजबहादुर मोहल्ला निवासी रोशनी (13) पुत्री श्रवण कुमार बीते शुक्रवार को अपने गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव निवासी मामा लालमणि के यहां आई हुई थी। रविवार की रात अपने ममेरी बहन बबली के साथ शौच करने गई थी। जब देर रात तक वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया।
काफी देर के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
*यह है पूरा मामला*
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र कोलबाजबहादुर मोहल्ला निवासी रोशनी (13) पुत्री श्रवण कुमार बीते शुक्रवार को अपने गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव निवासी मामा लालमणि के यहां आई हुई थी। रविवार की रात अपने ममेरी बहन बबली के साथ शौच करने गई थी। जब देर रात तक वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया।काफी देर के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच पड़ताल के बीच पनियरा गांव स्थित रेलवे लाइन पर दो किशोरियों की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की पहचान बबली और रोशनी के रूप में की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए सरायलखंसी थाने में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों किशोरियों की ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आ रही है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें