ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : बकरीद त्योहार को लेकर बाजारों मे रौनक, जमकर हुई खरीदारी।||Mau : Markets are full of excitement due to Bakrid festival, shopping is done in abundance.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
बकरीद त्योहार को लेकर बाजारों मे रौनक, जमकर हुई खरीदारी।
◆ कुर्बानी के लिए 60 से 70 हजार में बिके बकरे। 
देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक :त्यौहार को लेकर जमकर उत्साह  बकरीद यानि कुर्बानी का त्योहार सोमवार को पूरे जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अकीदतमंदों ने बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए बकरे का इंतजाम कर लिया है। बाजारों में किराना सामग्रियों की खरीदारी भी कर ली है। 
विस्तार:
बताते चले कि जिले के अकीदतमंद बकरीद के दिन बकरा की कुर्बानी देते हैं। जिले के कोपागंज में रविवार को कुर्बानी का बकरा दोगुने-तिगुने अधिक रेट में बिका। पांच से सात हजार रुपए में बिकने वाला बकरा दस से 15 हजार रुपए में बिकता दिखा। इधर, कुछ ख़ास बकरे 40 से 50 हजार तक बिके। ऐसे बकरों की बोली भी लगी। वहीं कुर्बानी के लिए कई अकीदतमंद तो काफी दिनों पहले से ही बकरा खरीद लिए थे, जबकि कई ने रविवार को भी खरीददारी की। लोग अपनी हैसियत के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बकरीद की नमाज ईदगाह समेत सभी बड़ी मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। ईद की तरह बकरीद का त्योहार भी मुस्लिम भाइयों में बहुत अहम है। मुसलमान पूरी अकीदत के साथ बकरीद मनाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें