ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : पैरा मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।||Lucknow : Para medical student committed suicide by hanging himself.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
पैरा मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।।
दो टूक : लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के आदर्श नगर में किराये के मकान में रहने वाले मेडिकल छात्र ने गुरुवार देर रात कमरे में लगे पंखे में चादर के सहारे फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को फंदे से उतार कर इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विस्तार:
मूलरूप से ललितपुर झाँसी का रहने वाला 19 वर्षीय रिशव यादव पुत्र स्व० जगभान यादव आलमबाग के आदर्श नगर स्थित अजय अरोड़ा के मकान अपनी बहन पूजा यादव के साथ किराए पर रह कर ऐरा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी तृतीय वर्ष की पढाई कर रहा था । दो दिन पूर्व बहन पूजा मां के पास अपने पैतृक घर चली गई थी । गुरुवार की रात रिशव यादव ने कमरे में लगे पंखे में चादर के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । मृतक की बहन पूजा ने बताया कि भाई के मोबाइल पर कई बार फोन लगाया । फोन न उठने पर पड़ोसी को फोन किया तो पडोसी ने खिड़की से झांक कर देखा तो रिशव फंदे पर लटका हुआ था । भाई की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया । पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहाँ चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस की छानबीन में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला । मृतक दो बहनो में अकेला भाई था मृतक की माँ गांव में ही रहती हैं, जबकि पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें