ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : 48 घंटे बाद भी महिला शव की नहीं हुई शिनाख्त।||Sultanpur : Even after 48 hours, the dead body of a woman has not been identified.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
48घंटे बाद भी महिला शव की नहीं हुई शिनाख्त।
कुड़वार थाना क्षेत्र नाले में मिली था महिला काशव।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली के डड़वा गांव के बाहर स्थित नाले के बगल मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेने में जुटी है।
आपको बताते चलें कि बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगौली ग्रामसभा  के डढवा गांव के बाहर जंगल के नाले में करीब 30-35 वर्षीय अज्ञात महिला को क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। गांव के बाहर जंगल में शव पड़े होने की सूचना फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा था। दोनों हाथ गायब था। महिला का शरीर क्षत विक्षत था। गुरुवार को महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया महिला का पंपलेट छपवा दिया गया है।पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को 72 घटे तक रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें