ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

उन्नाव:पति-पत्नी के विवादित दो दर्जन जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।।||Unnao:Two dozen disputed husband-wife couples agreed to live together forgetting their mutual discord.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
उन्नाव:
पति-पत्नी के विवादित दो दर्जन जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।।
दो टूक : परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 23 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को राजी हुए।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना के कुशल में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 09, महिला थाना से 09, थाना बिहार से 02, थाना औरास, थाना हसनगंज व रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला थाना बीघापुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में श्री राजेन्द्र सिंह, डा0 मनीष सिंह सेंगर, श्री राम सनेही यादव, श्री अबसार अली व डा0 सगीर अहमद एवं सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह चौहान, श्री संजय चौरसिया, श्री अंकित सिंह, श्री स्वास्तिक व पुलिस टीम से थानाध्यक्ष महिला थाना अर्चना, उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, उ0नि0 श्रीमती भागीरथी, म0हे0का0 मिथिलेश कुमारी,म0का0 साधना,म0का0 अंशू रानी, मा0का0 प्रीती, म0का0 पूनम राजपूत, म0का0 गिरजा, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 पूजा यादव, म0का0 श्वेता, मा0का0 राखी व म0का0 लक्ष्मी वर्मा का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें